सीडीओ ने कांवड़ सेवा शिविरों का किया निरीक्षण


कैराना (शामली)। मुख्य विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी ने कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।
     बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी शामली विनय कुमार तिवारी और खंड विकास अधिकारी कैराना रोहताश कुमार यमुना पुल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय आदि का जायजा लिया। उन्होंने यमुना घाट पर पहुंचकर गोताखोरों से भी बात की तथा कहा कि कावड़ियों के यमुना में स्नान के दौरान विशेष नजर रखी जाए। कांवड़ियों को यमुना के किनारे ही स्नान करने के लिए कहा जाए। इसके बाद उन्होंने यमुना नदी पर लगाए गए मेडिकल कैंप में भी जानकारी ली। बाद में उन्होंने नगर में संचालित दो कांवड़ सेवा शिविरों का भी निरीक्षण किया।
+++++++++++++++++++++++++++
Comments