कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की फ्रेशर पार्टी एवं डिजिटल युग में ऑफलाइन शिक्षकों का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर हरेंद्र सिंह, विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीतू त्यागी, डॉक्टर प्रदीप कुमार एवं समस्त प्राध्यापकों के कर कमलों से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ।
भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजनीति शास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर डॉली एवं भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप कुमार ने सटीक निर्णय देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीतू त्यागी ने डिजिटल युग के विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बीच ऑफलाइन शिक्षकों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं बच्चों को कॉलेज जाकर पढ़ने पर विशेष बल दिया। प्राचार्य ने बच्चों को अनुशासित रहने पर विशेष बल दिया। जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉक्टर योगेन्द्र पाल ने नव प्रवेशित बच्चों को असीम शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया।
वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉक्टर राकेश कुमार ने महाविद्यालय के अनेकों सुविधाओं से बच्चों को अवगत कराते हुए उत्साह वर्धन किया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर रमेश यादव ने अंग्रेजी के मौलिक शब्दों की चर्चा करते हुए विषय के महत्व को समझाया। डॉक्टर डॉली ने भाषण प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मो इमरान, निक्की, सपना, अज़रा मिर्ज़ा, फिज़ा सिद्दीकी, अर्शी, सानिया, पायल चौहान व नीलम शर्मा आदि ने विषय पर बहुत सटीक विचार रखते हुए दर्शकों के ज्ञान में वृद्धि की। प्रतियोगिता में फिजा सिद्दीकी ने प्रथम स्थान, मो इमरान ने द्वितीय एवं अज़रा मिर्ज़ा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए। मंच पर आकर अंग्रेजी में भाषण देने हेतु सांत्वना पुरस्कार नीलम, निक्की एवं अर्शी ने प्राप्त किया।
साथ ही एम.ए. अंग्रेजी द्वितीय सेमेस्टर की टॉपर एलिजा को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन एम ए अंग्रेजी की छात्रा एलिजा ने किया।
तत्पश्चात नव प्रवेश लेने वाले एम.ए. प्रथम सेमेस्टर अंग्रेजी को थर्ड सेमेस्टर ने फ्रेशर पार्टी देकर स्वागत किया। कॉलेज में प्रवेश लेने वाले बच्चों ने अपने परिचय को नए अंदाज में देते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए सभी का मनोरंजन भी किया एवं अध्ययन को गंभीरता से लेने का संकल्प भी किया। कार्यक्रम में रूपक सचदेव, सोनू कुमार, निशा, मनु, मेघा, शगुन, निकिता, अभिनव, मसी व मंतशा आदि छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
===================================