शामली कलक्ट्रेट में मनाया गया दीपोत्सव, मिट्टी के दीपों से जगमग हुआ वातावरण


शामली: कलेक्ट्रेट में दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व सभी अधिकारियों ने पूजा अर्चना कर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



इस दौरान कलेक्ट्रेट में सभी अधिकारियों ने 3100 दीप प्रज्वलित किए। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामना दी। बाद में कलेक्ट्रेट में सभी प्रसाद वितरण किया गया तथा साथ ही भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर भाजपा विधायक  तेजेंद्र निरवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा आदि मौजूद रहे।