बराला की महिला ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

कैराना। जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंचायत सचिवालय के कार्य में लापरवाही पर बराला की महिला ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार को सीज कर दिया है।
   जिला पंचायत राज अधिकारी शामली नंदपाल के मुताबिक, कैराना ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बराला में 25 मई 2022 को निरीक्षण किया गया था। उस समय ग्राम प्रधान को तत्काल पंचायत सचिवालय का कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भी पंचायत सचिवालय सक्रिय नहीं हुआ। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम प्रधान ने शासन व उच्चाधिकारियों के निर्देशों की भी अवहेलना की, जोकि अपने पदीय दायित्व एवं कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही है। इसी के चलते ग्राम प्रधान इशरत के वित्तीय अधिकार को सीज कर दिया गया है। ग्राम प्रधान के ग्राम निधि के खाते से धनराशि निकालने पर रोक लगाई गई है। पंचायत सचिवालय के सक्रिय होने तक ग्राम पंचायत सचिव के हस्ताक्षर के बिना धनराशि का प्रयोग नहीं हो सकेगा। उन्होंने पंचायत सचिवालय को शीघ्र सक्रिय कराये जाने के निर्देश भी दिए हैं।