अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन संस्मरण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
कांधला (शामली)। मन्दिर महादेव मारूफ शिवाला कांधला धर्मार्थ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) द्वारा विजयादशमी पर्व के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन संस्मरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था "मेरे भीतर बसे हैं राम". ट्रस्ट को बलरामपुर (उ. प्र.) से दिलीप कुमार, ग्रेटर नोएडा (उ. प्र.) से सौम्या पांडेय, सुरेंद्र नगर (गुजरात) से समीर उपाध्याय, नई दिल्ली से डॉ संतोष खन्ना, संतोष बंसल, डॉ अलका शर्मा और छत्तरपुर (म. प्र.) से अस्मिता चौरसिया के ऑनलाइन संस्मरणात्मक आलेख प्राप्त हुए। जिसमें विषयानुसार संस्मरणात्मक तत्व और व्याकरणिक कौशल के आधार पर डॉ संतोष खन्ना का संस्मरण सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
   महर्षि वाल्मीकि की जयंती के शुभ अवसर पर ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट के कार्यालय आवास श्री कौशल प्रसाद एडवोकेट जी पर रविवार को एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें ट्रस्ट की अध्यक्ष शालिनी कौशिक एडवोकेट, महासचिव डॉ शिखा कौशिक और धर्म सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को संस्मरण हेतु हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया गया। और दीपावली पर्व के आगमन को देखते हुए ट्रस्ट द्वारा सभी प्रतिभागियों को समान रूप से शुभ दीपावली के उपहार स्पीड पोस्ट द्वारा भेजे जा रहे हैं।