दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

कैराना। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन में कोतवाली कैराना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी जावेद पुत्र इकराम निवासी ग्राम गाजीपुर थाना कैराना को गिरफ्तार किया। 
         उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके त्यागी ने बताया कि पीड़िता केे परिजनों द्वारा कोतवाली कैराना पर एक दिन पूर्व आरोपी जावेद केे विरुद्ध संबंधित धाराओं मेें नामजद अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस नेेे नामजद आरोपी को  गिरफ्तार करने के साथ ही संबंधित धाराओ में चालानी कार्यवाही कर जेल रवाना कर दिया है।