मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के ससुर के निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

कैराना। जिला बार एसोसिएशन कैराना द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली के ससुर के आकस्मिक निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
         सोमवार को 12:00 बजे कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर मे जिला बार एसोसिएशन कैराना जनपद शामली की एक शोक श्रद्धांजलि सभा अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता एवं महासचिव चौधरी जावेद अली के संचालन में  आयोजित की गई,जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली एट कैराना श्रीमती अलका यादव के ससुर गोपाल गुप्ता के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करने के साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दु:ख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अधिवक्ता खड़क सिंह चौहान, राजबीर सिंह,चौधरी नसीम अहमद,प्रेम चंद गर्ग,जयपाल सिंह कश्यप,सुरेश चंद चौहान,मौहम्मद नायाब सिद्दीकी,चौधरी वसीम अहमद,मौहम्मद आरिफ सिद्दीकी,शगुन मित्तल, रवि वालिया,विनय शर्मा,मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी, कुलदीप कुमार,सादिक चौहान,गोविंद सिंह,आस मोहम्मद,मौहम्मद आरिफ चौधरी,गोविंद सिंह,आस मौहम्मद,अजय मुखिया,पारस कालखंडे, नीरज चौहान, गौरव चौहान व सत्यवीर समेत आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।