देर रात आए भूकंप ने नेपाल में मचाई तबाही
👉 6 लोगों की मौत-कई घर गिरे
👉 भारत भी कांपा, 7 राज्यों में झटके

नई दिल्ली। नेपाल में फिर आया भूकंप, रात 3 बजे करीब 3.6 की तीव्रता पर हिली धरती। दोबारा महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.9 तीव्रता। भारत और नेपाल के अलावा चीन में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके। लखनऊ, दिल्ली और एनसीआर में भी भूंकप के झटके। लखनऊ में दो बार रात 8-52 बजे फिर रात 1-57 बजे महसूस किए गए भूंकप के झटके।             
      नेपाल में एक मकान ढहने से 6 लोगों की मौत, नेपाली सेना रेसक्यू आपरेशन में जुटी। भारत के 7 राज्यों यूपी, बिहार, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर व दिल्ली में भी भूकंप के झटके। यूपी के आजमगढ़ व मुरादाबाद आदि जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 
            नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलोजी के अनुसार 1.57 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल, मणिपुर था। इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।