17 खूंखार बंदरों को पकड़ा गया चौथे दिन

कैराना। नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा खूंखार बंदरों को पकडऩे हेतु 3 सदस्य टीम ने अभियान चलाते हुए चौथे दिन 17 खूंखार बंदरो को पकडा गया।  
       नगर पालिका परिषद कैराना के सफाई विभाग के लिपिक रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन व अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के निर्देशन में खूंखार बंदरो को पकडने के लिए शफीक अहमद के नेतृत्व में 3 सदस्य टीम को बुलाया गया है। 
      शनिवार को चौथे दिन टीम ने नगर के मोहल्ला सरावज्ञान व देवी मंदिर पर बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। टीम ने बंदरों को पकड़ने के लिए केले व चने डाले। जिसके बाद बंदरों के ऊपर जाल फेंक कर उनको पकड़ लिया। बाद में जाल से निकाल कर 17 खूंखार बंदरों को बड़े पिंजरे में बंद किया गया। तत्पश्चात पकड़े के खूंखार बंदरो को कैराना नगर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जंगलों में ले जाकर छोड़ा गया।