समाज में पनप रही बुराइयों को समाप्त करना होगा

खतौली। मदरसा दारुल उलूम रहमानिया खतौली में जमीयत उलेमा तहसील खतौली की विशेष बैठक का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता मौलाना सैयद मुहम्मद साद ने की तथा संचालन  मुफ्ती अब्दुल कादिर कासमी ने किया।
  इस मौके पर जमीयत उलमा  खतौली ने सुधार समिति का चुनाव किया और मुफ्ती मुजीब को संयोजक बनाया गया और मौलाना मुहम्मद खालिद पौरबालियान, कारी आलमगीर नवल, कारी जावेद ग़ैबपुर, मौलाना मुहम्मद सज्जाद आदि  सदस्यों के रूप में चुने गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस्लाहे मुआशरा समाज सुधार  अभियान के तहत रमजान माह तक पूरी तहसील में 20 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
      बैठक को संबोधित करते हुए जमीयत उलेमा जिला मुजफ्फरनगर के महासचिव मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने कहा कि जमीयत उलेमा पूरे देश में समाज सुधार अभियान चला रही है, हम अपनी इकाइयों में हर समुदाय के प्रभावशाली लोगों को जोड़ेंगे और उनके साथ समाज  सुधार कार्यक्रम चलाएंगे l 
         मौलाना मुहम्मद सादिक कासमी ने कहा कि विद्वानों द्वारा चलाए जा रहे समाज सुधार अभियान समय की सबसे बड़ी जरूरत है, प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक सुधार के लिए कार्य करना चाहिए।
       मुफ्ती मुजीबुर रहमान ने कहा कि पहले हमें खुद से सारी बुराइयों को खत्म कर खुद को सुधारना चाहिए, उसके बाद हमारी बातें भी असरदार होंगी।
          मौलाना मुहम्मद साद ने बैठक  को संबोधित करते हुए कहा कि तहसील खतौली के जमीयत उलमा गांव गांव जाकर समाज  सुधार कार्यक्रम करेंगे और प्रत्येक गांव में प्रभावशाली लोगों की समिति बनाकर बुराइयों को  खत्म करने का हर संभव प्रयास करेंगे l 
       मुफ्ती अब्दुल कादिर कासमी ने कहा कि हमारे समाज में शादी को बहुत खर्चीला बना दिया गया है और हम रस्मो रिवाज me उलझे हुए हैं, जिसके कारण गरीब लड़कियों की शादी में देरी हो रही है.  उन्होंने कहा की ऐसी उलझनों को  समाप्त करना चाहिए।
    उक्त बैठक का समापन मुफ्ती मुहम्मद उस्मान की दुआ के साथ हुआ। इस मौके पर मुहम्मद उस्मान, मौलाना मुहम्मद खालिद, कारी मुहम्मद इमरान, कारी मुहम्मद रोजुद्दीन, कारी मुहम्मद उमर, कारी मुहम्मद आसिफ, कारी अब्दुल रहमान, कारी महफूजुर रहमान, कारी जफर, कारी तौहीद, मुहम्मद अकरम अंसारी, मास्टर अमीर आजम, मुहम्मद जहीरुद्दीन, मुहम्मद जावेद, अस मुहम्मद सदस्य आदि मौजूद थे।