बाल बुद्धि के दाता है पवन पुत्र हनुमानःब्रह्म स्वरूपानंद

👉 मानव चेतना केंद्र आश्रम में 477 वें सुंदरकांड का हुआ पाठ
कैराना। मानव चेतना केंद्र आश्रम ऊंचागांव में स्थित हनुमान धाम पर श्रीराम भक्त हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही भगवान को भोग लगाने के बाद महाराज ने श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया। 
          मंगलवार को क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित मानव चेतना केंद्र आश्रम में स्थित हनुमान धाम के सामने बैठकर श्रद्धालुओ ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का 477 वा पाठ किया। इस दौरान श्रीराम भक्त हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की गईं, साथ ही भगवान को भोग भी लगाया गया। श्रद्धालुओ ने बड़े ही उत्साह के साथ भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
     श्रद्धालुओ ने राम नाम की अलख जगाते हुवे सुदर भजन, चौपाई का भी आनंद लिया। हनुमान आरती के साथ पाठ का समापन किया गया।
       वही, स्वामी विशुद्धानंद महाराज के शिष्य स्वामी ब्रह्मा स्वरूपानंद महाराज ने बताया की श्री राम भक्त हनुमान बल बुद्धि के दाता है। जो मनुष्य सच्चे मन से हनुमान की भक्ति सेवा करता है। उन पर भगवान श्रीराम की असीम कृपा होती है। इसी के साथ महाराज जी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करते हुवे आशिर्वाद भी दिया। इस दौरान जगपाल प्रधान, मास्टर राधेश्याम शर्मा, श्याम सिंह, सोसिंह सैनी, गौरव शर्मा, सुरेश सिंह आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे।