धोखाधड़ी में वांछित दो शातिर गिरफ्तार, भेजा जेल
कैराना। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।
            शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे वांछित व वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित दो शातिर अभियक्तों सोविन्द सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी द्वारिकापुरी कालोनी थाना ऐत्मादपुर जनपद आगरा तथा धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रघुजीत प्रसाद निवासी 36 पावन धाम फेस-2 शमशाबाद रोड थाना ताजगंज जनपद  आगरा को गिरफ्तार किया। 
ज्ञात हो कि वर्ष 2021 की 28 अप्रैल व 07 जून को विजय कुमार गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी एमएमआईजी इद्रापुरम शमशादबाद रोड़ थाना सदर बाजार जनपद आगरा प्राइवेट ठेकेदार (कॉन्ट्रेक्टर) ने सोविन्द्र पुत्र जगदीश निवासी द्वारिका पुरा कालोनी भागपुर घौर्रा थाना एत्मातपुर जनपद आगरा, धर्मेन्द्र शर्मा पुत्र रघुजीत प्रसाद शर्मा निवासी पावनधाम फेस-2 थाना ताजगंज शमशाबाद रोड़ जनपद आगरा व लक्ष्मण सिंह पुत्र सहपाल निवासी कन्हैया नगर पेमेश्वर गेट फिरोजाबाद ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से पैसे लेने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली कैराना पर नामजद 06 अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। 
         उधर, पुलिस ने गिरफ्तार दोनों वांछित शातिरो को संबंधित धाराओं में चालानी कार्यवाही कर जेल रवाना कर दिया हैं।