सड़क हादसे मे दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत तीन घायल
शामली। शनिवार की देर रात्रि करीब 11:00 बजे मुजफ्फरनगर से शामली की ओर जा रहे 5 कार सवार हादसे का शिकार हो गए इसमें दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए जिनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
        बता दे कि थाना क्षेत्र बाबरी के बूटराड़ा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन अंडर पास में जा गिरी जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई मृतकों की पहचान  जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मंगनपुर निवासी सनी पुत्र लाला साहिल पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है।                                       
        बताया गया है कि कार में सवार 5 लोग अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे वही हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची बाबरी पुलिस नए दोनों शवों का पंचनामा भर मोर्चरी भिजवा दिया।