सपा मुखिया ने पूर्व राज्य मंत्री की बहन की शादी में शिरकत कर दिया आशीर्वाद

सरूरपुर (मेरठ)। सपा मुखिया अखिलेश यादव पांचली बुजुर्ग गांव में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री फारुख हसन की बहन की शादी में शिरकत की। जहां उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सपा नेताओं का भारी जमावड़ा लगा रहा और अवस्था फैलने के कारण काफी धक्का-मुक्की भी हुई। 
       बुधवार को पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री फारुख हसन की बहन तबस्सुम व बहनोई वसीम की शादी में शिरकत करते हुए दोनों वर-वधु के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व सपा मुखिया अखिलेश यादव को मेरठ करनाल हाईवे से पांचली बुजुर्ग गांव तक कई किलोमीटर लंबे काफिले के साथ फूल मालाएं बरसाते हुए जोरदार स्वागत कर गांव तक लाया गया। जहां उन पर गांव में पुष्प वर्षा की गई। जिसके बाद उन्हें शादी में शिरकत की और आशीर्वाद दिया। इसके बाद मंच भी साझा किया। यहां सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलने के लिए सपा नेताओं का भारी जमावड़ा लग गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक अतुल प्रधान, गुलाम मोहम्मद, पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व सांसद चंदन चौहान, मेरठ शहर सपा विधायक रफीक अंसारी, सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी सहित तमाम सपा के गणमान्य नेता गण मौजूद रहे। 
     इस अवसर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए गांव के युवा उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े,तो वहीं महिलाएं भी छतों से अखिलेश यादव का दीदार करने के लिए डटी रही। धक्का-मुक्की और भीड़ के कारण यहां अव्यवस्था फैल गई जिसे पुलिस को काबू करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
...............