पालिकाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को चंद्रयान-3 की सफलता पर भेजा धन्यवाद-पत्र



👉 भारत में हो रहा विकास पूरे विश्व के कल्याण का मार्ग करेगा प्रशस्त : शमशाद अंसारी

कैराना। नगर पालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक धन्यवाद-पत्र चंद्रयान-3 की सफलता पर भेजा है।
       13 सितंबर दिन बुधवार को नगर पालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम चंद्रयान-3 की सफलता पर धन्यवाद-पत्र भेजते हुए कहा है कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न पूरा देश मना रहा है। एक बार फिर वासुधैव कुटुंबकम की भावना का प्रदर्शन किया है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद प्राप्त जानकारी पूरी मानव जाति विशेष कर ग्लोबल साउथ के लिए बहुत लाभकारी होगी। भारत में हो रहा विकास पूरे विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा।
        हमारी नगर पालिका परिषद को ऐसा महसूस किया जा रहा है कि अंतरिक्ष में भारत की सफलता सिर्फ एक वैज्ञानिक उपलब्धि से कहीं अधिक है। यह हमारी दूरदर्शी सोच आत्मनिर्भरता और वैश्रिक नेतृत्व के दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है। यह उभरते नये भारत का भी प्रतीक है। हम देश के नागरिकों से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने का आग्रह करते हैं, ताकि उपग्रह संचार और मौसम विज्ञान से लेकर कृषि और आपदा प्रबंधन तक के क्षेत्रो में भविष्य के अवसर पैदा किया जा सकें। हमारी खोजो और नवचारों का उपयोग हमारे बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, हमारी डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और विभिन्न क्षेत्रों को महत्वपूर्ण डेटा प्रदान करेगा।
        उन्होंने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के इस युग में हमारी नगर पालिका परिषद के युवाओं को विज्ञान से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए सामाजिक जीवन और शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों को बुलाते हैं। चंद्रयान-3 की सफलता ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में युवाओं की रुचि बढ़ाने का एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। युवा पीढ़ी में अंतरिक्ष और विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि हमारे देश की प्रगति के लिए ने अवसर पैदा करेगी।
       उन्होंने आगे कहा कि हमारी नगर पालिका परिषद कैराना चंद्रयान मिशन से जुड़े सभी लोगों के योगदान की सराहना करता है। चंद्रयान-3 की सफलता इस बात का प्रमाण है कि भारत अपनी क्षमता, जुनून और कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल कर सकता है। हमारी नगर पालिका परिषद मानती है कि चंद्रयान की सफलता के बाद उत्साह और गौरव से भरे हमारे देश के नागरिक 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की अपनी महत्वाकांक्षा को अवश्य साकार करेंगे।
.....................