तू चल तेरे वजूद की समय को भी तलाश है ___
👉 विजय सिंह पथिक कालेज मे महिला दिवस सप्ताह पर छात्राओ का कार्यक्रम
कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष मे अंग्रेजी विभाग की ओर से महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
       मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए प्राचार्य डॉक्टर योगेंद्र कुमार ने बालिकाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया एवं महाविधालय की ओर से सभी सुविधाएं मुहिम कराने का आश्वासन दिया।
          कार्यक्रम की संयोजिका अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीतू त्यागी ने छात्राओं को मानसिक रूप से सशक्त होने एवं खुद की पहचान खोजने के प्रति जागरूक किया। आज की नारी दूसरों को भावनात्मक एवम आर्थिक सहयोग देती है, ऐसा कहते हुए एतिहासिक स्त्रियों का उदाहरण देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
       महिला प्रकोष्ठ की सदस्या डॉक्टर आंचल यादव ने छात्राओं को अपने अधिकारों की मांग करने एवं उन्हे सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।
        राजनीति विभाग की प्राध्यापिका डॉक्टर डॉली ने विषम परिस्थितियों मे भी खुद को तराशने पर ज़ोर दिया।
           कार्यक्रम मे निक्की, नबीला, शिरीन, ग़ज़ाला, नाज़िया, महवीश, समीना, महक, जाकिया आदि छात्राओं का योगदान रहा।
          गौरतलब है कि महाविद्यालय मे गत पांच वर्षो पूर्व दस सैनिटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन का इंस्टालेशन किया गया था एवं समय समय पर महिलाओ के लिए वर्कशॉप आयोजित की जाती है।
....................